लखनऊ, 25 अक्टूबर (उप्रससे)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में भी पश्चिम उत्तर प्रदेश मतदान प्रतिशत में आगे रहा। यहां मध्य उत्तर प्रदेश तथा पूर्वांचल की अपेक्षा काफी अधिक मतदान हुआ। सबसे यादा मतदान पीलीभीत में 84 प्रतिशत तथा सबसे कम संतरविदास नगर में 59.80 प्रतिशत हुआ। बुन्देलखण्ड में सामान्य मतदान हुआ। झांसी में 74 प्रतिशत मतदान हुआ।
राय निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे यादा मतदान प्रदेश के पश्चिम के जिलों में हुआ। सहारनपुर में 83 प्रतिशत, गाजियाबाद में 80 प्रतिशत, जेपी नगर में 80.20 प्रतिशत, मुरादाबाद में 83.80 प्रतिशत मतदान हुआ। बुन्देलखण्ड में सबसे यादा मतदान झांसी में 74 प्रतिशत तथा सबसे कम बांदा में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह पूर्वाचल में श्रावस्ती में 79 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि संतरविदास नगर में सबसे कम 59.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

No comments:
Post a Comment